फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sun, 26 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कोलवा गांव के निकट शनिवार देर शाम ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाल अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि ग्राम विश्रामपुर थाना इटियाथोक गोंडा निवासी बाइक सवार विनय कुमार (30) पुत्र रामजस शनिवार की शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ निवासी अपने दोस्त संतोष (26) तथा विश्वनाथ (24) को छोड़ने तेंदुआ गांव जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में रामपुर कोलवा गांव के निकट तीनों बाइक सवार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में विनय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल संतोष तथा विश्वनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को गोंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि तीनों बाइक सवार ट्रिपलिंग कर रहे थे तथा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इन लोगों ने हेल्मेट भी नहीं पहन रखा था। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें