इटियाथोक। बिनोहनी गांव के पास शुक्रवार को डीसीएम की चपेट में आकर बाइक सवार कठौआ गांव निवासी उमाशंकर तिवारी (35) घायल हो गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कठौआ गांव निवासी उमाशंकर तिवारी भरिया लबेदपुर-लखनीपुर मार्ग पर सरदार पटेल इंटर कॉलेज बिनोहनी के पास पान की गुमटी चलाते थे। उमाशंकर ने धनतेरस पर बाइक खरीदी थी। शुक्रवार सुबह वह शौच के लिए बाइक से 500 मीटर दूर सागौन के बाग में गए थे। लौटते समय वह डीसीएम की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक डीसीएम में फंस गई और उमाशंकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनकी मौत से पत्नी किरन तिवारी, बेटी रामांशी, नैंसी, अंजली, वैष्णवी व पुत्र अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)