फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक गंभीर

Fri, 19 Jun 2026 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
युवक की मौत पर रोते परिजन।
विज्ञापन
इटियाथोक। बाबागंज मार्ग पर अयाह चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी इटियाथोक ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बाइक चला रहे मिथुन वर्मा (25) की मौत हो गई। दूसरे युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बिरमापुर निवासी सम्मयदीन वर्मा ने बताया कि बेटा मिथुन इटियाथोक में एक लोकवाणी केंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर था। वह बृहस्पतिवार शाम अपने दोस्त इटियाथोक पुरवा निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरू के साथ अयाह गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गया था। देर रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक मिथुन चला रहे थे। इसी दौरान अयाह चौराहे के पास बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दौरान पीछे से आ रहे इटियाथोक बाजार निवासी अजय सोनी ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी इटियाथोक पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मिथुन ने दम तोड़ दिया। वीरू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर पर चोट लगने की वजह से काफी खून बह गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
हादसे में मिथुन की मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। पिता और मां तारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनी दो बहनों में इकलौता भाई था। पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें