नवाबगंज। कोल्ड स्टोरेज तिराहे के पास शनिवार सुबह आगे चल रही पिकअप के अचानक ब्रेक लगाने से तेज रफ्तार बाइक पीछे से उसमें जा घुसी। हादसे में बाइक सवार सेमरा शेखपुर निवासी दीपांशु और नवीन पांडेय घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने दीपांशु की हालत गंभीर देखते हुए अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नवीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दोनों युवक बाइक से अयोध्या जा रहे थे। थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
ई रिक्शा पलटने से चालक घायल
मसकनवा। खालेगांव से अयोध्या और गौराचौकी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर शनिवार सुबह ई रिक्शा पलटने से डेबरी निवासी चालक रामबचन (70) घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वह खालेगांव निवासी शिवप्रसाद के घर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर गड्ढे होने के कारण ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उपनिरीक्षक रामप्रसाद ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी छपिया भेजा। (संवाद)