फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खच्चर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 27 Sep 2025 07:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/झंझरी।
विज्ञापन

शहर
में सोनी गुमटी के पास बृहस्पतिवार देर रात नवाबगंज के साकीपुर डीहा निवासी रामचंदर (35) की बाइक खच्चर से टकरा गई। हादसे में रामचंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साकीपुर डीहा निवासी वशिष्ठ सिंह ने बताया कि बड़े पुत्र रामचंदर निजी कॉलेज में लेखाकार थे। बृहस्पतिवार को रामचंदर पेशी के लिए जिला मुख्यालय गए थे। रात में हादसे में उनकी मौत की सूचना मिली। हालांकि शहर से नवाबगंज स्थित घर लौटने के बजाय वह उतरौला रोड कैसे पहुंचे, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मौके पर छानबीन की गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि रामचंदर की बाइक के सामने खच्चर आने से हादसा हुआ। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस का कहना है कि रामचंदर अगर हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
पिता के मुताबिक, रामचंदर का कुछ दिनों से पत्नी अर्चना से विवाद चल रहा था। अर्चना 11 वर्षीय बेटे विराट के साथ गोरखपुर स्थित मायके में रह रहीं हैं। बीमार बेटी पारुल (15) पिता रामचंदर के साथ रहती थी। दो भाइयों में बड़े रामचंदर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वृद्ध की मौत मामले में अज्ञात चालक पर केस

मनकापुर। भटपुरवा के पास बुधवार देर शाम पैदल जा रहे अमघटी निवासी चिन्नू लाल यादव (65) की अज्ञात बाइक की टक्कर लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने उनके भाई मुन्नू लाल यादव की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें