फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांड़ से टकराई बाइक, राजगीर की मौत

Tue, 31 Mar 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर/झंझरी। गोंडा-बेलसर मार्ग पर लौवाटेपरा के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार राजगीर तिलकराम (32) की सांड़ से टकराकर मौत हो गई। वह बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के भिरवा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

मृतक के पिता नंदा ने बताया कि पुत्र तिलकराम गोंडा में रहकर बेलसर इलाके में टाइल्स लगाने का काम करते थे। मंगलवार सुबह वह अपने साथी राजगीर मंटू को गुरुनानक चौक छोड़ने गए थे। करीब सात बजे लौटते समय गोंडा-बेलसर मार्ग पर लौवाटेपरा के पास सड़क पर अचानक सांड़ आ गया। रफ्तार तेज होने के चलते बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में तिलकराम की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक सवार तिलकराम हेलमेट नहीं लगाए थे। सांड़ से बाइक टकराने से सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है।

परिवार में मचा कोहराम

पुलिस से तिलकराम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तिलकराम के परिवार में पिता, मां कमला, पत्नी पम्मी और बेटे प्रीतम (सात), रौनक (चार) व बेटी मान्या (तीन) हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें