फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांड़ से टकराई बाइक, ठेकेदार की मौत

Mon, 27 Oct 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रुक्मेश तिवारी। फाइल फोटो 
विज्ञापन
मुजेहना। इटियाथोक में भवानीपुर खुर्द के पास रविवार देर शाम सांड़ से बाइक टकराने से पार्सल ठेकेदार रुकमेश तिवारी (24) निवासी मटही भारी ख्वाजाजोत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पिता राजेंद्र तिवारी ने बताया कि बेटा रुकमेश गुजरात के सूरत में रहकर पार्सल डिलवरी की ठेकेदारी करते थे। रविवार सुबह वह सूरत से घर पहुंचे थे। दोपहर में अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने बाइक से इटियाथोक के भवानीपुर खुर्द गए थे। देर शाम वहां से लौटते समय भवानीपुर खुर्द के पास ही बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया। उससे टकराकर वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रुकमेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रुकमेश घर से हेलमेट पहनकर निकले थे, लेकिन हादसे की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां हेलमेट नहीं मिला। पिता ने सोमवार को गांव के पास खेत में बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें