फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइक टूटी न पेड़ में खरोंच, कैसे हुई तीन की मौत

Wed, 02 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में बलुवा सम्मय माता स्थान के पास पेड़ से बाइक टकराने से तीन युवकों की मौत के मामले में परिजनों ने सवाल खड़े करते हुए हत्या की आशंका जताई है। मुख्यमंत्री, डीजीपी व बस्ती के एसपी को पत्र भेजकर मामले की गहन जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खोड़ारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खानपुर निवासी राम जिवायन व गुरुप्रसाद ने सवाल खड़ा किए तीनों लोगों का सिर एकसाथ कैसे पेड़ से टकरा गया। पेड़ से बाइक टकराने पर न बाइक टूटी और न पेड़ पर दुर्घटना का कोई निशान मिला। शव भी पेड़ से 10-15 फीट दूरी पर पड़े मिले। परिजनों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने के साथ ही डीजीपी व बस्ती के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।
हादसे के शिकार युवकों के परिवारवालों का आरोप है कि शव मिलने पर उन्होंने देखा कि तीनों लोगों के सिर में बीचोंबीच और मूलचंद के मुंह पर चोट लगी है। पता करने पर स्थानीय लोगों से कुछ फोटो और वीडियो प्राप्त हुए। जिन्हें देखने से पूरा विश्वास है कि तीनों लोगों की हत्या कर हादसे का रंग दिया गया है। पुलिस से सूचना मिलने के बाद भी मूलचंद के साले ने मूलचंद के मोबाइल पर दो बार फोन मिलाया तो दोनों बार फोन की घंटी बजी लेकिन फोन नहीं उठा। तीसरी बार फोन मिलाया तब फोन स्विच ऑफ हो गया। मूलचंद को मोबाइल अभी भी नहीं मिला है। वीडियो में घटनास्थल पर जिस तरह से तीनों शव पड़े दिख रहे हैं, उससे हत्या की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें