फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय कार्य में लापरवाही पर हटाए गए बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (गोंडा)। खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक ओमप्रकाश पाल को विभागीय कार्यो में मनमानी करने और लापरवाही बतरने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी रुपईडीह अश्वनी प्रताप सिंह को विकासखंड इटियाथोक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल से बेसिक शिक्षा विभाग और सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सूचना मांगी गई थी। मगर उन्होंने समय से सूचना उपलब्ध नहीं कराई और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे। इससे विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा था।
बीएसए ने बताया कि कार्यालय से सौंपे गए कई कार्य पाल ने पूरे नहीं किए। उन्हें विभागीय कार्य से संबंधित एक पत्र भी भेजा गया, जिसे पाल ने लेने से इनकार कर दिया। बीएसए ने बताया कि पाल को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें