फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेलसर ने जीती टीपीएल ट्राॅफी

Thu, 18 Dec 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते आयोजक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
गोंडा। टीचर्स प्रीमियर लीग (टीपीएल) सीजन-टू का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया। इसमें बेलसर की टीम ने मनकापुर को 17 रन से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भी रोमांचक रहे।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में मनकापुर टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटरा ए की टीम 118 रन पर ही सिमट गई। मनकापुर ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बेलसर ने कटरा बी के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कटरा बी की टीम मात्र 88 रन ही बना सकी। फाइनल मुकाबले में बेलसर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 98 रन बनाए। जवाब में मनकापुर की टीम चार विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी। इस तरह बेलसर ने 17 रन से जीत दर्जकर टीपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में आदित्य कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ग्रीन डॉट बॉल अचीवर का पुरस्कार प्रशांत सिंह को मिला। इस मौके पर विशाल सिंह, विपिन मिश्र, सतीश पांडेय, अरुण मिश्र, जन्मेजय सिंह, रवि प्रकाश सिंह, हेमंत तिवारी, अमर यादव, किरण सिंह, शरद सिंह, रंजीत गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें