गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में सम्मानित विभिन्न वर्गों के लोग और स्टॉलों
गोंडा। गांधी पार्क में अमर उजाला के तीन दिवसीय गांव महोत्सव में गांवों को सशक्त व विकसित बनाने का संकल्प लिया गया। गांव आर्थिक रूप से समृद्ध बनें, विकास की दौड़ में आगे बढ़ें... इस थीम को लेकर किसानों व प्रधानों को जागरूक किया गया। कृषि आधारित स्टॉलों के माध्यम से किसानों को जानकारी दी गई। महोत्सव से कारोबार को भी पंख लगे।
अंतिम दिन के कार्यक्रम में अपर जिला जज दानिश हसैनन, एडीएम आलोक कुमार व लीड बैंक मैनेजर विनोद कुमार तिवारी ने प्रतिभाग किया। अधिवक्ता परिषद की प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी सिंह ने मिशन शक्ति में बेहतर काम करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही स्कूली बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में सम्मानित विभिन्न वर्गों के लोग और स्टॉलों
गांधी पार्क में आयोजित अमर उजाला के गांव महोत्सव में सम्मानित विभिन्न वर्गों के लोग और स्टॉलों