फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, सात घायल

Thu, 10 Dec 2015 11:35 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव की रंजिश में छींटाकशी करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें प्रधान प्रत्याशी समेत दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


घटना गुरुवार को सुबह उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़या पकड़ी गांव में हुई। गांव में वसीमुद्दीन उर्फ बुद्घू खां तथा मुनीर पाशा प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं।

इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही है। बुधवार को मतदान के दौरान भी दोनों पक्षों में तनाव रहा। गुरुवार को सुबह बुद्घू खां के लड़के हाशिम व इरफान पकड़ी बाजार में गए थे।
विज्ञापन


बाजार में ही दूसरे पक्ष के लोगों ने छींटाकशी शुरू कर दी। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई।

इसमें बुद्घू खां पक्ष के फरहान अहमद, लालबाबू, अब्दुल रशीद तथा खालिद व दूसरे पक्ष के प्रधान प्रत्याशी मुनीर पाशा, आदिल व अकील घायल हो गए।

दोनों पक्षों के लोगों ने उतरौला स्थित अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। कोतवाल राजकुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें