फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: त्योहार पर गहने खरीदते समय रहें सतर्क

Mon, 02 Nov 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
चौक बाजार में आभूषण खरीदते लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। धनतेरस और दीपावली पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता जरूरी है। आकर्षक डिजाइन और कम कीमत के ऑफर के बीच गहनों की शुद्धता से समझौता न करें। आभूषण खरीदते समय बीआईएस हॉलमार्क, एचयूआईडी नंबर और पक्के बिल की जांच जरूर करें। इससे मिलावटी या तय शुद्धता से कम गुणवत्ता वाले गहने खरीदने और आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में खरीदारी बढ़ जाती है। इस दौरान दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दिए जाते हैं। ऐसे में केवल गहनों की चमक या कम कीमत देखकर खरीदारी करना नुकसानदेह हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने की शुद्धता और आभूषण से जुड़ी सभी जानकारियां लेकर ही खरीदारी करनी चाहिए।
हॉलमार्क के साथ एचयूआईडी भी जांचें
दुर्गा प्रसाद संतोष कुमार सराफ के संतोष कुमार ने बताया कि सोने के आभूषण खरीदते समय बीआईएस हॉलमार्क जरूर देखना चाहिए। इसके साथ दर्ज छह अंकों के एचयूआईडी नंबर की भी जांच करें।
विज्ञापन

सेठ गंगाराम सराफ के रवि सोनी के अनुसार, बीआईएस केयर एप से एचयूआईडी नंबर का सत्यापन किया जा सकता है। सोने की शुद्धता कैरेट और फाइननेस से पता चलती है।
आरके ज्वैलर्स के गौरव रस्तोगी का कहना है कि आभूषण पर बीआईएस हॉलमार्क और एचयूआईडी नंबर जांचें। बीआईएस केयर एप पर एचयूआईडी का सत्यापन करें।
नन्हे लाल शिवशंकर सराफ के शिवशंकर का कहना है कि आभूषण और उसमें लगे नगों का वजन अलग-अलग पूछें। सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क की जानकारी लें। चांदी खरीदते समय भी शुद्धता का प्रमाण मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें