गोंडा। बीडीओ शिवमणि को बृहस्पतिवार देर शाम शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी शिवमणि कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास, लखनऊ से सम्बद्ध रहेंगे। इसकी पुष्टि मंडल आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने की है।
बीडीओ पर कार्यालय स्टाफ के साथ अभद्र आचरण करने, स्थानांतरित विकास खंड में योगदान न देने, संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने, उपायुक्त, श्रम रोजगार का फोन रिसीव न करने, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश का पालन न करने, परियोजना निदेशक, डीआरडीए के साथ अमर्यादित आचरण करने, कार्यालय आदेश का उल्लंघन करने, परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और मीडिया में अनर्गल बयान देने समेत अन्य आरोप हैं।