फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में नंदिनी नगर कॉलेज बनीं विजेता

विज्ञापन
23द्दस्रड्डश्च11- गोंडा के एलबीएस कालेज में बास्केटबाल की महिला प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करत - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता में बेटियों ने प्रतिभा दिखायी। नवाबगंज के नंदिनी नगर महाविद्यालय की टीम ने शानदार ढंग से खेलते हुए विजय हासिल की। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल तन और मन दोनों को स्वस्थ करता है। विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ अपने स्वास्थ्य की रक्षा करनी होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार ने अतिथि का स्वागत किया। कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। नंदिनी नगर महाविद्यालय नवाबगंज, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर, रघुकुल महिला विद्यापीठ और लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की छात्रा खिलाड़ियों से कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह, महाविद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह, प्राचार्य प्रो. रवींद्र कुमार, मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह ने परिचय प्राप्त किया। इसके बाद शोध केंद्र के संयोजक डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने शंख-ध्वनि कर खेल का शुभारंभ किया। प्रबंध समिति के सदस्य सूर्य नारायण तिवारी, संजीव कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षकों में डॉ. पीएन लाल श्रीवास्तव, डॉ. शेर बहादुर सिंह, सेवानिवृत्त सदस्य, उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग, डॉ. ओंकार पाठक, सेवानिवृत्त मुख्य नियंता, डॉ. माता प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त क्रीड़ा शिक्षक, डॉ. जी. एल. प्रजापति, अर्थशास्त्र विभाग ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र नाथ मिश्र, मंत्री डॉ. मंशाराम वर्मा, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. शिवशरण शुक्ल, डॉ. श्रवण श्रीवास्तव, डॉ. श्याम बहादुर सिंह, डॉ. मुकुल सिन्हा, डॉ. अमन चंद्रा, डॉ. चमन कौर, डॉ. शरद चंद्र मिश्र, डॉ. रंजन शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. जय शंकर तिवारी, मनीष शर्मा, डॉ. शिशिर त्रिपाठी, डॉ. पुष्य मित्र मिश्र, डॉ. अशोक यादव, लोहंस कल्याणी, डॉ. अवधेश वर्मा, डॉ. ओम प्रकाश यादव, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. दिलीप शुक्ल, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. ममता शुक्ला, अर्जुन वर्मा, शरद पाठक, शोभाराम आदि रहे।
विज्ञापन

डिग्री कालेज की टीमों ने दिखाया दम
बास्केटबाल महिला प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर और रघुकुल महिला विद्यापीठ की छात्रा खिलाड़ियों के बीच प्रारंभ हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय परिसर की छात्राओं ने मैच जीता। एलबीएस कॉलेज और नंदिनी नगर कॉलेज की खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मैच हुआ। जिसमें नंदिनी नगर कॉलेज की छात्राओं ने जीत हासिल की। फाइनल मैच नंदिनी नगर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय परिसर की छात्रा खिलाड़ियों के बीच हुआ। जिसमें नंदिनी नगर महाविद्यालय की टीम ने शानदार जीत हासिल की। रोवर्स रेंजर्स प्रभारी एवं क्रीड़ा सचिव डॉ. आरबीएस बघेल ने संचालन किया। संजय शर्मा, डॉ. दिलीप सिंह ने प्रतियोगिताओं का पर्यवेक्षण किया। इस मौके पर शिवकरन सिंह, राम नगीना यादव, अतुल श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रताप सिंह, रवि सिंह, राघवेन्द्र तिवारी, अमित निषाद ने निर्णायक रहे। एलबीएस कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ. अरुण प्रताप वर्मा के देख-रेख में प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें