फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: उद्यमी बनने की उम्मीदों पर पानी फेर रही बैंकर्स की कार्यशैली

Sun, 02 Mar 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि सभागार में सात मार्च को ऋण वितरण शिविर आयोजित होगा। इसमें अयोध्या व देवीपाटन मंडल के जिलों के युवा अपना उद्यम शुरू करने के लिए ऋण की आस में उमड़ेंगे, लेकिन गोंडा जिले के बैंकर्स उद्योग विभाग के अधिकारियों व आवेदक युवाओं को निराश कर रहे हैं। बैंकर्स ने कमी निकालकर 776 आवेदन निरस्त कर दिए, जबकि केंद्रीयकृत बैंक क्रेडिट सेल स्तर पर 933 से अधिक आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में उद्यम एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को पांच लाख रुपये तक एकमुश्त ऋण देने के लिए मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान शुरू किया है। जिले में दो हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैैं। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवकों से लेकर कम पढ़ाई-लिखाई करने वाले युवा व युवतियां स्वरोजगार के लिए उम्मीदें लगाए हुए हैं। साथ ही ऋण पाकर अपना स्वरोजगार शुरू कर पाएंगे। आगामी सात मार्च को अयोध्या में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि सभागार का चयन किया गया है। वहां देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के उद्यमी पहुंचकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ले पाएंगे। आरोप है कि जिले में बैंकर्स सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं। आलम यह है कि बड़े पैमाने पर आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि इससे भी अधिक आवेदन केंद्रीयकृत बैंक क्रेडिट सेल स्तर पर लंबित हैं। इनके निस्तारण में हीलाहवाली की जा रही है। गत 27 फरवरी को देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील, डीएम नेहा शर्मा व मंडल संयुक्त आयुक्त (उद्योग) संविता रंजन भारती ने समीक्षा के साथ ही बैंकर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने बताया कि बावजूद इसके योजना में बैंकर्स की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। (संवाद)

जिले के सात सौ युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य

अधिकारियों ने बताया कि जिले से सात सौ युवाओं को उद्यमी विकास अभियान से जोड़ा जाना है। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र से अधिक से अधिक युवाओं का आवेदन कराने के साथ ही बैंकर्स से समन्वय स्थापित करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, कई महत्वपूर्ण बैंकों से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मुश्किलें हो रही हैं। अधिकारियों के आदेशों के बावजूद भी बैंक प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों मंडलों के नौ जिलों के युवा होंगे शामिल
जिला उद्योग उपायुक्त बाबूराम ने बताया कि ऋण वितरण कैंप में अयोध्या व देवीपाटन मंड़ल के कुल नौ जिलों के युवा शामिल होंगे। इसके लिए जिले स्तर पर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। बैंकर्स से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। कुल 750 से अधिक युवाओं को आगामी सात मार्च तक जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें