फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आरपीएफ का इंस्पेक्टर निलंबित, भेजा गया जेल

Sun, 02 Mar 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीमा क्लेम के लिए डेथ मेमो देने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मनकापुर रेलवे स्टेशन आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामराज को सीबीआई की टीम ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। आरपीएफ के आईजी तारिक अहमद ने रविवार को श्यामराज को निलंबित कर दिया। गोंडा आरपीएफ के इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह को मनकापुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज के बेइलिया गांव निवासी संचित चौहान ने बताया कि बीते 30 अगस्त 2024 को मनकापुर से लखपतपुर जाने वाली ट्रेन से कटकर उनके भाई अंकित चौहान की मौत हो गई थी। मनकापुर के आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामराज मामले की विवेचना कर रहे थे। अक्तूबर 2024 में मंडल रेल प्रबंधक को रिपोर्ट भेजी थी। पीड़ित के अनुसार, वह अंकित की मौत से संबंधित जांच रिपोर्ट से ट्रेन के गार्ड व ड्राइवर के बयान की कॉपी मांग रहे थे। पांच हजार रुपये देने पर इंस्पेक्टर बयान की कॉपी देने के लिए राजी हुए थे। बाद में 15 हजार रुपये मांगे। संचित ने सीबीआई से शिकायत की थी। शनिवार को सीबीआई की टीम मनकापुर रेलवे स्टेशन पहुंची और आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामराज को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गोंडा आरपीएफ के इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आईजी के आदेश पर मनकापुर का अतिरिक्त चार्ज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें