फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सुविधाओं पर टैक्स वसूली के विरोध में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Feb 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के स्टाॅफ को मिलने वाली सुविधाओं में जबरन अनुलाभ पर आयकर वसूली के विरोध में बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शुक्ला ने बताया कि बैंक स्टाॅफ को मिलने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं और रियायती ब्याज दर के ऋणों में अनुलाभ पर आयकर वसूली के नाम पर वेतन से कटौती की जा रही है। इससे कई कर्मचारियों को जनवरी माह से तक मा़त्र चार सौ से पांच सौ तक ही वेतन प्राप्त होने से कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य बैंक इस बोझा को स्वयं वहन कर रहे हैं तो वहीं प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक ने टैक्स का भार अपने स्टाफ पर डाल दिया है। सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि विरोध के क्रम में आगामी 15 मार्च 2025 को हड़ताल का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष केके पांडेय, ओपी तिवारी समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें