फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ग्राहकों पर भांजी लाठी, कई घायल

Wed, 14 Dec 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
बैंक के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिहरगंज बाजार में बुधवार को बैंक की लाइन में लगे ग्राहकों पर एक पुलिसकर्मी ने बेवजह लाठी भांज दी। इससे सिर फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मी की पिटाई से कई अन्य बैंक ग्राहकों को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं, पीएनबी की मेहाली पेहर बाजार शाखा में कैश की कमी के चलते ग्राहकों ने चक्काजाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ के समझाने तथा गुरुवार को कैश उपलब्ध कराने का आश्वासन देने पर ग्राहक शांत हुए।


बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रघवापुर के प्रधान रोजअली ने बताया कि उनका पुत्र कलाम मोहम्मद गांव के ही मन्नान, इबरार, हाफिज, सुलेमान, अब्दुल कादिर व निसार के साथ हरिहरगंज बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में कैश निकालने गया था। बैंक के बाहर तमाम ग्राहक लाइन में खड़े थे। इसी बीच देहात थाने का एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और लाठियां भांजनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन



पुलिस की लाठी से कलाम का सिर फूट गया तथा मन्नान, इबरार, हाफिज, सुलेमान, अब्दुल कादिर, निसार व कई अन्य ग्राहकों को भी चोटें आईं। कलाम के सिर से खून बहता देख पुलिसकर्मी वहां से भाग गया। कलाम को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ग्राम प्रधान तथा अन्य

ग्रामीणों ने बेवजह लाठी चलाने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैंक ग्राहकों ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी सुलह करने का दबाव
बना रहे हैं।

इस बारे में एएसपी एसके राय ने बताया कि मामले की जांच सीओ  सिटी को सौंपी गई है। जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पीएनबी की मेहाली पेहर बाजार शाखा में बुधवार को कैश नहीं मिलने से नाराज लोगों ने बैंक के बाहर चक्काजाम कर दिया। रफीकुल्लाह, रहमत अली, मोहम्मद जुबेर, रामप्रसाद, राकेश वर्मा, विद्यावती, निशा, शाकिर बानो आदि ने बैंक के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

ग्राहक कैश भुगतान करने की मांग पर अड़े थे। घंटों हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे सीओ उतरौला रामराज ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि गुरुवार को बैंक में कैश उपलब्ध कराकर ग्राहकों को भुगतान कराया जाएगा। सीओ के आश्वासन पर शांत हुए ग्राहकों ने चेतावनी दी कि यदि गुरुवार को कैश नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें