फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर बैंक में जड़ा ताला

Thu, 22 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा हथियागढ़ में गुरुवार सुबह आठ बजे से ही लोग रुपये निकालने के लाइन में खड़े हो गए। साढ़े दस बजे जब बैंक खुला तो कर्मियों ने लोगों को कैश न होने की जानकारी दी। इस पर घंटों लाइन में खड़े लोग भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने बैंककर्मियों को शाखा से बाहर निकालकर ताला जड़ दिया और बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर बैंक मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। करीब ढाई घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। इसके बाद बैंक कर्मी अंदर जा सके।

बभनजोत ब्लॉक के हथियागढ़ बाजार में सुबह आठ बजे सैकड़ों उपभोक्ता सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा के सामने लाइन में लग गए। लोग इंतजार कर रहे थे कि बैंक खुले और उन्हें कैश मिले। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


कैश न होने की सूचना पर भड़के लोगों को मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग शांत नहीं हुए। खाता धारकों का कहना था कि कैश न मिलने तक बैंक नहीं खुलने देंगे। इस पर बैंक मैनेजर ने कहा कि कैश की व्यवस्था होने पर दिया जायेगा।

इस पर जनता ने उग्र होकर मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए। इस बाबत जब क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा ऑफिस में तैनात मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैश की दिक्कत है। हम प्रयासरत हैं कि पीएनबी से कैश मिल जाये। आक्रोशित भीड़ ने दोपहर एक बजे तक किसी भी कर्मचारी को अंदर घुसने नहीं दिया।

छपिया थानाध्यक्ष पवन सिंह ने मौके पर पहुंच कर उपभोक्ताओं को समझाया, तब जाकर बैंक के अधिकारी व कर्मचारी अंदर जा सके। बैंक प्रबंधक ने बताया कि पैसे मिलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। गुरुवार को उतरौला रोड पर अलावल देवरिया में सर्व यूपी व इलाहाबाद बैंक की शाखा पर करीब दो सौ महिलाओं की लाइन लगी रही। मौके पर पुलिस भी तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें