फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बकरीद में खुले में कुर्बानी पर रोक, सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

Sat, 31 May 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार की शाम एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। तय किया गया कि बकरीद में खुले स्थानों में कुर्बानी नहीं होगी। धार्मिक स्थालों के निकट तथा सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी के अवशेषों को डाले जाने के प्रयासों को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी करने के साथ ही सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध कर नमाज पढ़ने के लिए मना किया जाए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि त्योहार रजिस्टर का परिशीलन कर विगत वर्षों में हुए विवाद तथा संवेदनशीलता के आधार पर हॉटस्पॉट चिह्नित किए जाएं। ऐसे सभी स्थानों का संवेदनशीलता के आधार पर वरिष्ठ अधिकारी भ्रमण कर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। किसी भी गैर परंपरागत आयोजन की अनुमति प्रदान न की जाए। एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, पश्चिमी राधेश्याम राय के अतिरिक्त सीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें