फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन व तरक्की की दुआ मांगकर मनाई बकरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) सोमवार को जिले भर में अकीदत व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही ईदगाहों व मस्जिदों में लोगों का आना शुरू हुआ। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन व तरक्की के लिए दुआएं मांगी। लोगों ने एक दूसरे से मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद और सेवईं व अन्य पकवान का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मुख्य नमाज शहर के गोंडा ईदगाह में अदा की गई। सुबह नौ बजे इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने नमाज अदा करायी। इसके अलावा जिले के सभी कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र के ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। कस्बाई इलाकों के ईदगाहों के आसपास मेले भी लगे। ईद पर लोगों ने गरीबों व जरूरतमंदों को कपड़े, पैसे आदि भेंट किये।
ईद पर दावतों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। जिले के करनैलगंज, मनकापुर, नवाबगंज, तरबगंज, खरगूपुर, इटियाथोक, मुजेहना, रुपईडीह, कटरा बाजार, परसपुर सहित अन्य कस्बों व गांवों में ईद का जश्न मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर अपनेपन का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें