फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगदल ने फूंका पुतला

Tue, 16 Feb 2016 11:19 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में वामपंथी व कश्मीरी छात्र समूह की ओर से बीते दिनों अफजल गुरू की बरसी मनाते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले छात्रों का समर्थन करने वाले नेताओं की जहां मंगलवार को बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा निकालकर उसे फूंका तो वहीं जेएनयू की घटना से गुस्साए एलबीएस कॉलेज के छात्रों ने सरकार से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि दोबारा ऐसी कोई घटना न हो।
विज्ञापन


मंगलवार को राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बजरंग दल के कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। जहां कार्यकर्ताओं ने वामपंथी नेता सीताराम येचुरी, डी. राजा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अर्थी सजाई। इसके बाद उनकी अर्थी को एलबीएस कॉलेज चौराहे पर ले जाकर फूंक दिया।

इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एलबीएस कॉलेज के छात्रों ने देश विरोधी ताकतों का समर्थन करने वाले इन नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


बजरंग दल के प्रांत संयोजक राकेश वर्मा उर्फ गुड्डू ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देशद्रोह व पाकिस्तान का समर्थन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसका समर्थन करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सीताराम येचुरी व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुक दमा दर्ज होना चाहिए।

वहीं जेएनयू की इसी घटना को लेकर एलबीएस महाविद्यालय के छात्र नेता शुभम अवस्थी ने देश विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों को फांसी देने, छात्र नेता प्रदीप कुमार, विनय यादव, मो. रजा, अखंड प्रताप सिंह, रोहित तिवारी, आशीष शुक्ल, प्रदीप कुमार, विकस मौर्य, मोहित तिवारी ने दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए ऐसे छात्रों जो इस घटनाक्रम में शामिल नहीं थे, उसके लिए विशेष एजेंसी का गठन कर मामले की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी देश विरोधी ताकतों को सबक सिखाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें