फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बहराइच अब दो घंटे में, किराया भी होगा कम

Sat, 16 Mar 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बहराइच के यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने नई व्यवस्था लागू की है। अब रोडवेज की बसों से यात्री दो घंटे में आसानी से बहराइच पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

यात्रियों को पहले की अपेक्षा अब किराया भी कम चुकाना पड़ेगा। ढाई साल पहले मिश्रौलिया ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने पर बहराइच के रूट में बदलाव कर दिया गया था।
इससे बहराइच आने जाने वाले यात्रियों को 86 किलोमीटर की दूरी तीन घंटे में तय करनी पड़ती थी। अब 66 किलोमीटर की दूरी तय कर यात्री दो घंटे में ही बहराइच पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह टाॅमसन इंटर कॉलेज मैदान में मिश्रौलिया ओवरब्रिज का लोकार्पण किया था।
शनिवार को परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने यात्रियों को सहूलियत देने के इरादे से बहराइच रूट में बदलाव किया है। एआरएम कपिलदेव ने बताया कि ढाई साल से रोडवेज की बसें गोंडा-चंदवतपुर-कटरा बाजार-रामापुर-कौड़िया वाया आर्यनगर होते हुए बहराइच जाती थीं।
इसमें तीन घंटे में बहराइच की 86 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती थी। यात्रियों को 120 रुपये किराया भी चुकाना पड़ता था। परिवहन निगम ने रूट में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन

अब रोडवेज की बसें गोंडा-ठड़वरिया वाया आर्यनगर 66 किलोमीटर की दूरी तय कर बहराइच पहुंचेंगी। यात्रियों का किराया भी 120 की जगह 28 रुपये कम होगा।
यानि यात्रियों को अब बहराइच के लिए 92 रुपये किराया देना पड़ेगा। एआरएम ने बताया कि मिश्रौलिया के रास्ते बहराइच रूट की बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें