फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

327 करोड़ से बहराइच व गोरखपुर रेल लाइन का होगा विद्युतीकरण

विज्ञापन
गोंडा-गोरखपुर रेलखंड बलरामपुर रूट पर विद्युतीकरण के लिए चल रही तैयारी का निरीक्षण करते रेल अधिक? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मीटर गेज से ब्रॉड गेज में गोंडा से बहराइच व गोंडा से बलरामपुर होते गोरखपुर तक परिवर्तित हो गया लेकिन विद्युतीकरण न होने के कारण इन लाइनों पर अभी डीजल इंजन के सहारे ही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेल विभाग ने इन दोनों रूटों पर विद्युतीकरण कराने के लिए 327.32 करोड़ रुपये का निर्धारण किया है। विद्युतीकरण के लिए 262 करोड़ रुपये जारी भी हो गए हैं। 2021 तक विद्युतीकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

रेलवे यार्ड गोंडा जून 2021 तक गोरखपुर, लखनऊ व अन्य महानगरों के रेलवे स्टेशन की तर्ज पर आधुनिक स्वरूप तैयार हो जाएगा। गोंडा से गोरखपुर वाया बलरामपुर 262 किलोमीटर रेल लाइन के विद्युतीकरण कार्य के लिए 265 करोड़ 13 लाख की लागत निर्धारित की गई है। इसी तरह 60 किलोमीटर गोंडा से बहराइच रेल प्रखंड का भी विद्युतीकरण किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन प्रशासन ने गोंडा रेलवे स्टेशन व यार्ड के आधुनिकीकरण का कार्य युद्ध स्तर से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ गोंडा से गोरखपुर वाया बलरामपुर रेल मार्ग 262 किलोमीटर रेल मार्ग का विद्युतीकरण करने के लिए 202 करोड़ 94 लाख रुपये का बजट मिल गया है। गोंडा से बहराइच 60 किलोमीटर रेल मार्ग के विद्युतीकरण के लिए 62 करोड़ 19 लाख रुपये का बजट भी जारी हो गया है। गोंडा यार्ड का आधुनिकीकरण करने का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा। गोंडा से गोरखपुर वाया बलरामपुर रेल मार्ग के विद्युतीकरण करने के लिए गोरखपुर व गोंडा की तरफ से विद्युतीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें गोंडा से सुभागपुर के बीच रेल मार्ग का विद्युतीकरण का कार्य हो गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर प्रथम चरण में गोरखपुर से आनंद नगर होते हुए बृजमनगंज तथा दूसरे चरण में बृजमनगंज से सुभागपुर वाया बढ़नी के बीच ट्रैक का विद्युतीकरण का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण का कार्य गोरखपुर से बृजमनगंज तक बहुत तेजी से किया जा रहा है। उधर रेलवे प्रशासन ने गोंडा से बहराइच 60 किलोमीटर रेलवे ट्रैक को विद्युतीकरण करने के लिए 62 करोड़ 19 लाख रुपये का बजट भी मिल गया है। जिसका कार्य भी शुरू हो चुका है। बता दें कि गोरखपुर से वाया बलरामपुर होते गोंडा विद्युतीकरण हो जाने से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने लगेगी। जिससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
इसी प्रकार गोंडा से बहराइच रेल मार्ग का विद्युतीकरण हो जाने पर विद्युत इंजनों से ट्रेनें चलने लगेगी और इस मार्ग पर मेमो ट्रेन चलाने के लिए भी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। गोरखपुर से आने वाली कई ट्रेनों की दूरी बढ़ाकर बहराइच तक संचालन किया जाएगा। जिसमें गोंडा से बनारस के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। जिसका सीधा लाभ लाखों लोगों को मिलेगा।
इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री का कहना है कि गोंडा रेलवे स्टेशन व यार्ड के विकास के लिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द गोंडा रेलवे स्टेशन लखनऊ, गोरखपुर व अन्य महानगरों की तर्ज पर रेलवे मानचित्र में दिखाएं पड़ें। उन्होंने बताया कि बहुत जल्दी गोंडा से सुभागपुर के बीच इलेक्ट्रिक से ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें