इमामबाड़ा मोहल्ला स्थित बड़ी संगत मंदिर में पुजारी से जानकारी लेते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत:
गोंडा। शहर के इमामबाड़ा मोहल्ला स्थित बड़ी संगत मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद शुक्रवार को एसपी विनीत जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुजारी से बातचीत की। मातहतों से सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी ली। मंदिर व आसपास दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
इमामबाड़ा मोहल्ला स्थित 200 वर्ष पुराना बड़ी संगत मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। मंदिर परिसर व मुख्यद्वार पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रण हटवाया था। इससे पुजारी व श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की। शुक्रवार को एसपी विनीत जायसवाल ने सीओ सिटी सौरभ वर्मा और नगर कोतवाल संतोष मिश्र के साथ मंदिर परिसर का जायजा लिया।
एसपी ने अधिकारियों से कहा कि संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए। दोबारा अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। एसपी ने पुजारी से बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का आश्वासन दिया। कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल सूचना दें।