फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूस लेने के आरोपी बाबू को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आबकारी विभाग में 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए आबकारी विभाग के वरिष्ठ सहायक को शुक्रवार को एंटी करप्शन लखनऊ की टीम अपने साथ गोरखपुर ले गई। एंटी करप्शन के विवेचक ने वरिष्ठ सहायक को गोरखपुर की भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कचनापुर गांव के रहने वाले विजय प्रकाश सिंह ने एंटी करप्शन लखनऊ में आबकारी विभाग के वरिष्ठ सहायक मुर्तजा हुसैन को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि वर्ष 2018-2019 में शहर के फोरविसगंज में उसे देशी शराब की दुकान का आवंटन हुआ था। जिसके लिए उसने 8.51 लाख रुपये सिक्योरिटी मनी जमा की थी।
बाद में दुकान दूसरे के नाम से आवंटित कर दी गई थी। उसकी सिक्योरिटी मनी की वापसी के लिए वह आबकारी विभाग के वरिष्ठ सहायक से मिला तो उन्होंने सिक्योरिटी मनी वापस करने के लिए उससे 20 हजार रुपये घूस की मांग की। शिकाय तो गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन लखनऊ के निरीक्षक सुरेश नरायन सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्सीय टीम ने गुरुवार को गोंडा पहुंची और विजय प्रकाश के साथ मिलकर आरोपी बाबू मुर्तजा को दबोचने का प्लान किया। इकसे बाद विजय प्रकाश बाबू को दस हजार रुपये देने पहुंचा। तभी रुपये देते समय एंटी करप्शन टीम ने बाबू को रंगे हाथ कपड़ लिया था।
विज्ञापन

मामले में विजय प्रकाश ने कोतवाली नगर में आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक एवं मुकदमे के विवेचक सुरेश नरायन सिंह ने बताया कि आरोपी बाबू मुर्तजा हुसैन को शुक्रवार को गोरखपुर की भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें