फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम जमानत पर छूटे हैं, बरी नहीं हुए : नितिन अग्रवाल

Wed, 08 Oct 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सम्मेलन को संबो​धित करते अबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बुधवार को सपा नेता आजम खां पर निशाना साधा। अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मीडिया आजम खां को इतना महत्व क्यों दे रही है। वह तो गंभीर आरोपों में जेल गए थे, न्यायालय की प्रक्रिया तहत उनको सजा सुनाई गई थी, उन्होंने जेल काटी है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि आजम खां कोई तीर्थस्थल पर तो गए नहीं थे कि उनको जेल हो गई और जमानत पर छूटे हैं तो एक न्यायिक प्रक्रिया के तहत, बरी तो हुए नहीं हैं। कोई उनसे मिलने जा रहा है तो यह व्यक्तिगत मामला है।
विज्ञापन

आबकारी राज्यमंत्री बुधवार को भाजपा की ओर से टाउनहॉल में आयोजित सदर विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी सम्मेलन को संबाेधित कर रहे थे।गोरखपुर में आई लव मोहम्मद के कथित विवादित पोस्टर को लेकर उन्होंने कहा कि जो जिस भाषा में समझना चाहता है, सरकार उसे उसी भाषा में समझाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार हुआ है जब कोई सरकार टैक्स कम कर रही है। जीएसटी में छूट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों के लिए दीपावली का तोहफा है। राज्यमंत्री ने व्यापारियों को जीएसटी में छूट के फायदे बताए। दीपावली पर विदेशी सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने की अपील की। कहा कि स्वदेशी अपनाकर प्रत्येक भारतीय नागरिक विकसित भारत में अपना योगदान दे सकता है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश रायचंदानी, दीपक अग्रवाल, नीरज मौर्य, आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, प्रिंस चौरसिया, दीपक गुप्ता, अरविंद पाठक आदि मौजूद रहे।
राज्यमंत्री बोले- बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार
बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे घमासान के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि एनडीए में कोई विवाद नहीं है। सभी सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, एनडीए की सरकार ही बनेगी। नीतीश कुमार ने बिहार से जंगलराज खत्म कर सुशासन स्थापित किया है। आरजेडी यदि महिला सुरक्षा की बात कर रही है तो यह सबसे बड़ा हास्य का विषय होगा। इनकी सरकार में खुलेआम महिलाओं का अपहरण व हत्याएं होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें