फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विनोद निषाद की पत्नी को आजाद समाज पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

Tue, 24 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। मिशन 2027 की तैयारियों के बीच करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने परसपुर के रेक्सड़िया निवासी व्यापारी स्वर्गीय विनोद साहनी की पत्नी उषा देवी निषाद को विधानसभा क्षेत्र 298 से प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

विनोद की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। अब उनकी पत्नी की उम्मीदवारी से क्षेत्र में नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने पर ऊषा देवी निषाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के प्रति आभार जताया है। पार्टी के मंडल अध्यक्ष जयशंकर गौतम ने ऊषा देवी निषाद को प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें