फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद हाउस ने जीता खिताब

Tue, 26 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
विजयी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट जेवियर हाईस्कूल में सोमवार को इंटर हाउस गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आजाद हाउस ने गांधी हाउस को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन


नॉकआउट दौर में आजाद ने बोस हाउस को और गांधी ने नेहरू हाउस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गांधी हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद हाउस की टीम ने 11.3 ओवर में ही मैच जीत लिया।

अनुकृति श्रीवास्तव ने ऑल राउंड प्रदर्शन कर वीमेन ऑफ द मैच का खिताब पाया। अपर्णा तिवारी को इंटर हाउस गर्ल्स टूर्नामेंट का वीमेन ऑफ द सिरीज का खिताब मिला। टूर्नामेंट के आयोजन में लईक अंसारी, विनीत श्रीवास्तव व डीएन शुक्ल का सराहनीय योगदान रहा। डायरेक्टर सुयश कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें