फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छूटे 42 हजार परिवारों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

Fri, 05 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आयुष्मान भारत योजना में विभिन्न कारणों से छूटे परिवारों को शामिल करने की तैयारी है। 25 दिसंबर तक इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 42 हजार परिवारों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जाएगा। इसके बाद जरूरतमंद पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन


हर पात्र लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में दिलाने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक सहित अन्य लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करेंगे।

छूटे परिवारों और लाभार्थियों को जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिला प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव का कहना है कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 25 दिसंबर तक कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें