फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुरानी बीमारियों में रामबाण साबित हो रहा आयुर्वेदिक इलाज

Mon, 22 Sep 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद पर मरीजों का भरोसा बढ़ रहा है। पुरानी और लाइलाज बीमारियों में आयुर्वेदिक इलाज रामबाण साबित हो रहा है। जिले के 42 आयुर्वेदिक अस्पतालों में प्रतिदिन 3,000 से अधिक मरीजों का उपचार हो रहा है। कई पुराने मरीज भी आयुर्वेदिक इलाज से निरोग हुए हैं। मंगलवार को आयुष विभाग की ओर से राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

करनैलगंज के जंगगिरवा निवासी अरुण कुमारी गठिया से पीड़ित थीं। पांच वर्ष से छड़ी का सहारा लेकर चलती थीं। एलोपैथ के कई डॉक्टरों से इलाज के बाद भी ज्यादा फायदा नहीं हुआ। तब उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पाल्हापुर चचरी में चार माह तक इलाज कराया। जिसके बाद से वह अपने पैरों पर चलने लगीं। पांच साल बाद छड़ी छूटने से वह खुश हैं।
आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. मिथलेश ने बताया कि अरुण कुमारी को हरसिंगार, क्वाथ दशमूल सहित अन्य दवाएं दी गईं। चार माह के नियमित सेवन से उन्हें फायदा हुआ है। करनैलगंज के लालेमऊ निवासी अशोक दीक्षित को आयुर्वेदिक इलाज से पीलिया से राहत मिली।
विज्ञापन


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि मंगलवार को आयुर्वेदिक दिवस मनाया जाएगा। जिला पंचायत सभागार से सीडीओ अंकिता जैन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाएंगी। प्रचार वाहन के साथ कर्मचारी जिलेभर में जाकर आयुर्वेदिक इलाज को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें