एससीपीएम खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गेंदबाजी करता खिलाड़ी और ट्रॉफी के साथ व
गोंडा। एससीपीएम ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के खेल मैदान में सोमवार को यंग-सीनियर फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में आयुर्वेद छात्र टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
सोमवार को प्रथम क्वार्टर फाइनल में आयुर्वेद छात्र टीम ने एलाइड एंड हेल्थ केयर छात्र टीम को हराया। जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में आरएसएस टीम ने एससीपीएम ग्रुप स्टाॅफ टीम को पराजित किया। इसके बाद फाइनल मुकाबला फाइनल में आयुर्वेद छात्र टीम ने एससीपीएम ग्रुप स्टाफ टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्रॉफी जीती। कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, विभाग कार्यवाह अमित, विभाग प्रचारक प्रवीण, सौम्य अग्रवाल , सतीश, श्रीमान सिंह, अश्वनी, ज्योति पांडेय, संस्थान के चेयरमैन डॉ. ओएन पांडेय, अध्यक्ष अलका पांडेय, डॉ. आयुष पांडेय अजिताभ दुबे आदि मौजूद रहे।
एससीपीएम खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गेंदबाजी करता खिलाड़ी और ट्रॉफी के साथ व