फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अयोध्या-गोंडा हाईवे अब बलरामपुर तक होगा छह लेन

Tue, 29 Jul 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या-गोंडा हाईवे को अब बलरामपुर जिले तक छह लेन बनाया जाएगा। साथ ही इसे गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। इससे मंडल समेत नेपाल तक के लोगों की अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन करने की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या-गोंडा-बलरामपुर मार्ग मौजूदा समय में टू लेन है। इस मार्ग पर डिवाइडर तक नहीं है। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। पूरे रास्ते में तमाम स्थानों पर गड्ढे भी हो गए हैं, जिनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। प्रभु रामलला का मंदिर बनने के बाद से नेपाल तक के श्रद्धालु इसी रास्ते से होकर अयोध्या आते हैं। टू लेन हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) अयोध्या खंड की ओर से इस मार्ग को अयोध्या से गोंडा तक छह लेन का बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई थी। अब इसे विस्तार देकर बलरामपुर तक छह लेन बनाने की तैयारी है। कार्ययोजना को अनुमोदन के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भेजा गया है। मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही एनएचएआई छह लेन सड़क बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा देगा।
एनएचएआई अयोध्या खंड के अधिशासी अभियंता एसके मिश्र ने बताया कि पहले अयोध्या से गोंडा तक छह लेन सड़क बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसे बलरामपुर जिले तक बढ़ा दिया गया है। कार्ययोजना को अनुमोदन मिलने के बाद छह लेन मार्ग के निर्माण के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिक्स लेन मार्ग बनाने के लिए करीब 90 मीटर चौड़ाई में जमीन ली जाएगी। इसके लिए भूमि का अधिग्रहण भी किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के बाद 30 से 40 मीटर चौड़ाई वाली डिवाइडरयुक्त सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें