फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पैर फिसलने से नदी में डूबा किसान, मौत

Tue, 29 Jul 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। पसका के गोड़ियन पुरवा निवासी शंभू (42) सोमवार को पैर फिसलने से नदी में गिरकर डूब गए। ग्रामीणों ने खोजबीन की तो नदी में उनका शव मिल गया। गोड़ियन पुरवा निवासी कंधई लाल ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बच्चे उनके चाचा शंभू शौच के लिए नदी के किनारे गए थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। पसका चौकी इंचार्ज सावन सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। शंभू के परिवार में पत्नी मीरा, चार बेटे व दो बेटियां हैं। मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन

पंजाब में करंट से गोंडा के युवक की मौत
करनैलगंज (गोंडा)। नरायनपुर मांझा के बोटनपुरवा निवासी रामदेव यादव (32) की पंजाब में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार को शव पैतृक गांव लाया गया तो परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि पंखे में करंट उतरने से रामदेव की जान गई है। ग्राम प्रधान राजू यादव ने बताया कि अंतिम संस्कार करा दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें