फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 बच्चों को दिए पुरस्कार

Thu, 19 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पुरस्कार लेते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 27 मेधावियों को प्रावीण्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर में मौजूद अभिभावकों को संबोधित करते हुए ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि बच्चों के चरित्र निर्माण में माता पिता एवं परिवार का बड़ा योगदान रहता है।

वरिष्ठ प्रवक्ता एके मिश्र ने कहा कि अध्यापक युग निर्माता व छात्र राष्ट्र भाग्य विधाता है। यदि अध्यापक छात्र छात्राओं को समुचित शिक्षा प्रदान करें तो छात्रों का सर्वंगीण विकास होगा।
विज्ञापन


समारोह में जिला व तहसील स्तरीय 27 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रावीण्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनायक प्रसाद शुक्ल, जयकरन तिवारी, मदन मुरारी गुप्त, ओ पी गोस्वामी, विद्या प्रसाद शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें