सोमवार को सरस्वतीदेवी नारी ज्ञानस्थली में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। कॉलेज के मेधावी छात्राओं को सम्मनित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती स्तुति या कुन्देन्दुतुषार हार धवला से हुआ।
इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत, स्वच्छ हो धरा स्वच्छ आसमां, करें योग रहें निरोग पर योगा कार्यक्रम, वंदेमातरम, ता थैया ता थैया नृत्य व हम स्वच्छ भारत स्वच्छ पर नाटक प्रतुस्त कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कॉलेज की संस्थापिका डॉ. कृष्णा सिन्हा ने बताया कि कालेज की छात्राओं को चार श्रेणियों मेें सम्मानित किया गया है। चारों को क्रमश: सर्वश्रेष्ठ, कालेज की मेधावी, आउट स्टैंडिंग प्राइज व विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
सर्वश्रेष्ठ में नौ, कॉलेज टॉपर में सात, आउट स्टैंडिंग में तीस व विशेष में पच्चास छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।