फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को तरस रहे 10 हजार लोग

Sun, 28 Feb 2016 11:39 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल पहले 50 लाख रुपये की लागत से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई टंकी का फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल रहा। घटिया सामग्री के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बीते एक साल से ग्रामीणों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि पाइपलाइन की मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू  नहीं की गई तो वे चक्का जाम कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


2007-08 में हरैया सतघरवा बाजार में स्वजल पेयधारा योजना के तहत 50 लाख की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया गया था।

इस टंकी से हरैया सतघरवा बाजार के अलावा बढ़ईपुरवा, निधिपुरवा, कोहली, बरईपुरवा व भैयापुरवा गांवों के करीब 10 हजार लोगों को पानी की आपूर्ति की जानी थी। इन गांवों में पाइपलाइन भी बिछाई गई है।

कुछ दिनों तक तो इस टंकी से आधी-अधूरी पेयजल आपूर्ति भी की गई लेकिन बीते एक साल से यह पानी टंकी पूरी तरह से ठप है। जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन घटिया सामग्री के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान राम गोपाल यादव, पवन कुमार गुप्ता, शैलेश सिंह, रमेश जायसवाल, अमित कसौंधन तथा दीपक सिंह ने बताया कि टंकी का संचालन ठप होने से संबंधित गांवों में दूषित जलापूर्ति हो रही है।

इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि यदि क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को शीघ्र मरम्मत कराकर पेय जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो वह लोगा चक्काजाम कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें