फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिकारी व कर्मचारी के बीच अभद्र बातचीत का ऑडियो वायरल, जांच शुरू

Tue, 19 May 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज में विद्युत विभाग में अधिकारी और कर्मचारी के बीच कथित अभद्र बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद विभाग ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

करनैलगंज में तैनात बाबू दिग्विजय सिंह ने अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह के खिलाफ मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ से शिकायत की है। शिकायत के साथ ऑडियो क्लिप भी उपलब्ध कराई गई है। इसमें बीते शुक्रवार को आयोजित कैंप में टेंट लगाने को लेकर फोन पर बदजुबानी की बात सामने आई है।
मुख्य अभियंता ने बताया कि जांच के लिए अधीक्षण अभियंता गोंडा सुशील कुमार यादव और उपमुख्य लेखाधिकारी वासु ब्रह्म महेंद्र की दो सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति को सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें