फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बालिका से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तीन साल की मासूम बालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। मामले में आरोपी के परिजनों द्वारा पीड़िता के परिजनों से मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी मारपीट एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
घटना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की है।
जहां शनिवार की शाम एक 16 वर्षीय युवक ने 3 साल की एक मासूम बालिका को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो युवक मौके पर उसे छोड़कर भाग निकला।
उसके बाद आरोपी युवक के परिजनों द्वारा पीड़ित बालिका के परिजनों से मारपीट एवं अभद्रता किया गया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक सूरज एवं मारपीट करने वाले उसके बड़े भाई दीपनरायन के विरुद्ध मारपीट, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल राजनाथ सिंह बताते हैं कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें