फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता समेत सात की मौत, 78 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना का कहर तो नहीं थम रहा है और लगातार मौत के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता, भाजपा नेता व शिक्षामित्र के साथ ही सात लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन के एसई को कोरोना पाजिटिव होने पर उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि वह कोरोना निगेटिव हो गए हैं लेकिन उनको ब्लैक फंगस हो गया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। अवध क्षेत्र सहित गोंडा में ब्लैक फंगस का यह पहला मामला है।
इससे लोगों में दहशत है। रविवार को 2330 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है जिसमें 78 नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को 2330 लोगों के कोरोना की जांच रिपोर्ट आई है और नए 78 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है और नए केस कम तो हो रहे हैं, लेकिन मौत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार की ब्लैक फंगस से मौत हो गई है। पिछले 24 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।
उनका इलाज लखनऊ के चंदन हास्पिटल में चल रहा था। इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव और वह ठीक भी हो गए थे लेकिन इसी दौरान उनको ब्लैक फंगस ने जकड़ लिया जिसके कारण रविवार को उनकी जान चली गई। वहीं भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण किशोर उर्फ मुक्कु सोनी की मौत हो गई।
वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लौटने के बाद कोरोना से पीड़ित शिक्षामित्र बृजलाल वर्मा प्राथमिक विद्यालय पड़री पारासराय का रविवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन पर शिक्षा क्षेत्र के शिक्षा मित्रों में शोक की लहर छा गई।
इसमें शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र, राम प्रगास, प्रमोद कुमार शुक्ल, शिव कुमार पांडेय, बजरंग बली तिवारी, सहित दर्जनों शिक्षा मित्रों ने शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही चार और लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बीमार हैं।
पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार कोरोना से पीड़ित थे। उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना पर विजय प्राप्त करने में सफल रहे, लेकिन कोविड से जीतने के बाद वह ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए।
साइनस की दिक्कत के कारण उन्हें चंदन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। इंजीनियर सुनील कुमार लखीमपुर के रहने वाले थे। पदोन्नति के बाद सुनील कुमार बतौर अधीक्षण अभियंता बीते 26 फरवरी को गोंडा पावर कॉर्पोरेशन में तैनात हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें