फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उमरी बेगमगंज के आदमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार रात कुछ लोगों ने एक युवक पर हथगोलों से हमला कर दिया। हमले में युवक व उसका रिश्तेदार बाल-बाल बच गये। मामले में युवक ने चार हमलावरों के खिलाफ थाना उमरीबेगमगंज में जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के ही आशीष सिंह, अरुण कुुमार सिंह, अंकित सिंह व चंद्रशेखर सिंह से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। वीरेंद्र के मुताबिक रविवार रात वह अपने मौसा को खाना खाने के लिए बुलाने घर से सौ मीटर दूर स्थित उनकी दुकान गया था। वहां से मौसा के साथ घर लौट रहा था।
तभी आशीष, अरुण, अंकित व चंद्रशेखर ने उस पर हथगोलों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। किसी तरह वह मौसा के साथ जान बचाकर भागा। हथगोलों के धमाकों की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गये। वीरेंद्र ने थाने में आशीष सिंह, अरुण कुमार सिंह, अंकित सिंह व चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज मुकेश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तफ्तीश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें