फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री पर हमला

Fri, 11 Oct 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री बिंदेश्वरी वर्मा पर बृहस्पतिवार रात 12 लोगों ने हमला कर दिया। बचाने आए बेटे व एक अन्य को भी हमलावरों ने जमकर पीटा। मामले में भाजपा नेता ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खोड़ारे के घारीघाट छगड़िहवा निवासी भाजपा नेता बिंदेश्वरी वर्मा ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार रात वह अपने घर में बैठे थे। तभी बाइक से पहुंचे कई लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर बेटा संतोष, परिचित मुकेश व रमेश बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी भागने लगे। तब तक गांव के लोग आ गए और गेट बाहर से बंद कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बिंदेश्वरी का कहना है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे।
थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि लालू वर्मा, रमेश निषाद, नवमी निषाद, अजय निषाद, शुभई, सतीराम, परशुराम निषाद, अजय निषाद, राधेश्याम, आशाराम, मणिराम व लालजीत निषाद निवासी केशवनगर ग्रंट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें