फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने ही लेखपाल पर हमला, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत अमदही में अवरुद्ध रास्ते की पैमाइश करने पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम के सामने ही दबंगों ने हल्का लेखपाल की जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पीड़ित लेखपाल ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अमदही निवासी अवधेश सिंह व अन्य लोगों ने रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत ऑनलाइन व एसडीएम तरबगंज से की थी। एसडीएम शत्रुघ्न पाठक के आदेश पर हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व पुलिस टीम के साथ पैमाइश के लिए मौके पर गए थे। तभी विपक्षी दबंगों ने अचानक लेखपाल पर हमला बोल दिया और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
लेखपाल ने उमरीबेगमगंज थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने,अभिलेख फाड़ने, छीनने का प्रयास करने सहित अन्य आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने बताया कि राजेश सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें