फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीआरसी पर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीएसए के निलंबन के बाद अब ब्लॉक संसाधन केंद्रों की पड़ताल शुरू हो गई है। सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन ने हलधरमऊ बीआरसी की शनिवार को पड़ताल की। बीआरसी में शिक्षकों की सेवा से संबंधित मामलों में लापरवाही उजागर हुई। सर्विस बुक पर वेतन वृद्धि अंकित नहीं है और सर्विस बुक इंट्री रजिस्टर भी नहीं है। उन्होंने बीईओ शिवकुमार के कार्य व्यवहार पर नाराजगी जताई। कहा कि इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के साथ ही विभाग को भेजेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा में अब हर स्तर पर जांच शुरू हो गई है। सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक ने जांच के दौरान पाया कि हलधरमऊ बीआरसी में गणित के किताब का वितरण अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने बीईओ के कार्य व्यवहार पर नाराजगी जताई। शिक्षकों की वेतन वृद्धि 2016 में हुई है लेकिन अभी तक इंट्री न होने पर एडी ने नाराजगी जताई।
उन्होने बताया कि इससे शिक्षकों की सेवाओं का सत्यापन नहीं हुआ है। नवीन कुमार श्रीवास्तव के सर्विस बुक में वर्ष 2016 से वेतन वृद्धि दर्ज नहीं की गई है, इसी तरह करीब 15 अध्यापकों की सेवाओं का सत्यापन अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें