फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव : बृजभूषण

Wed, 12 Aug 2026 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कहा कि यदि योगी सही दिशा में काम नहीं कर रहे होते तो दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनते।
विज्ञापन

विश्नोहरपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़कर राजनीति में आए हैं। पहली बार भले ही पार्टी के चेहरे पर चुनाव हुआ हो, लेकिन दूसरी बार के विधानसभा चुनाव में योगी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। ऐसे में उनके नेतृत्व को कैसे नकारा जा सकता है। जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के संदर्भ में पूर्व सांसद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पिछले 15 वर्षों में अपना कोई बड़ा आंदोलन खड़ा नहीं कर सका। देश में समस्याएं हैं, लेकिन विपक्ष अपने नेतृत्व में आंदोलन खड़ा करने के बजाय दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाने का काम करता है।
युवाओं से जुड़ाव का किया दावा
बृजभूषण शरण सिंह ने युवाओं के साथ अपने जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह आज जो कुछ हैं, उसमें युवाओं की बड़ी भूमिका है। वह 1980 या 1991 के युवाओं की नहीं, बल्कि 2026 के युवाओं की बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देवीपाटन मंडल में पढ़ने वाले बच्चों से पिछले 26 वर्षों से लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ उनका जुड़ाव लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें