फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिश्रमिक न मिलने से आक्रोश

Sun, 05 Jul 2015 11:25 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन पारिश्रमिक का भुगतान दो साल बाद भी न होने से वित्तविहीन शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। माध्यमिक शिक्षक संघ का वित्तविहीन गुट आरक्षण सीडी का विरोध करता है। विभिन्न मांगों के समर्थन में वित्तविहीन शिक्षक संघ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। मानदेय मांग की समर्थन में शिक्षक संघ निरंतर प्रयास जारी रखेगा।
विज्ञापन


ये बातें माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के जिलाध्यक्ष आरबी सिंह ने रविवार को बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कालेज में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। बैठक में सभी वित्तविहीन शिक्षकों से सदस्यता शुल्क तत्काल जमा कराने की मांग रखी गई जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। स्नातक मतदाता की सदस्यता बढ़ाने के लिए सभी साथियों को मिलकर कार्य करने की अपील की गई।

सभी शिक्षकों ने वर्ष 2013-14 में मूल्यांकन पारिश्रमिक न मिलने पर आक्रोश जताते हुए आरपार की लड़ाई छेडने पर सहमति जताई। बैठक को रमेश चंद्र त्रिपाठी, डालमणि पाठक, राम कुमार गुप्ता, जयचंद शुक्ला, दिनेश कुमार मिश्र आदि ने संबोधित करते हुए एकजुट रहने की अपील करते हुए समस्या निस्तारण के लिए लड़ी जाने वाली लड़ाई में भरपूर सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें