फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे हत्या की सुपारी देने वाले दरोगा की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाई के हत्यारों की कांट्रैक्ट किलर को सुपारी देने वाले आरोपी दरोगा अखिलेश यादव के मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। आरोपी दरोगा को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन

मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक ने शुरू की है। इस मामले में दरोगा के मोबाइल का सीडीआर खंगाला जाएगा। जिससे पता चल सके कि दरोगों ने कान्ट्रैक्ट किलर को सुपारी देने से पहले कब-कब बात की है।
आजमगढ़ पुलिस ने 5 नवंबर को गोंडा से हत्या करने गए तीन शूटरों को गिरफ्तार कर चौंकाने वाला खुलासा किया था। कान्ट्रैक्ट किलर से पूछताछ में गोंडा के कौड़िया थाने में तैनात दरोगा अखिलेश यादव के भाई के हत्यारों की हत्या कराने के लिए बदमाशों से संपर्क करने व सुपारी देने की आजमगढ़ पुलिस को प्रमाण मिले हैं। जिस थाने में बैठकर दरोगा पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करता था, उसी थाने से उसने अपने विरोधियों को ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन

आजमगढ़ पुलिस ने रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर डीहबाबा के पास से गोंडा के रहने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचा, 9 कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल मिली।
तीनों की पहचान दीनानाथ यादव पुत्र भगवती यादव, डफली यादव, देवेंद्रनाथ यादव निवासी थाना नवाबगंज गोंडा के रूप में हुई थी। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पहले से ही नवाबगंज थाने में आपराधिक मामले में दर्ज पाए गए।
पूछताछ में यह बात सामने आई कि गोंडा के कौड़िया थाने में तैनात दरोगा अखिलेश यादव ने तीनों बदमाशों को अपने भाई के हत्यारोपी की हत्या के लिए सुपारी दी थी। पुलिस हरकत में आई और गोंडा पुलिस को पूरी जानकारी दी।
एसपी ने रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी दरोगा अखिलेश यादव को निलंबित कर दिया था।
इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी दरोगा के मोबाइल का सीडीआर पुलिस खंगाल रही है। इससे पता चल सकेगा कि आरोपी दरोगा ने कान्ट्रैक्ट किलर को भाई के हत्यारोपी की हत्या की सुपारी देने से पहले कब-कब बात की और कैसे हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें