फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महाशिवरात्रि की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा

Fri, 13 Feb 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 पृथ्वीनाथ मंदिर में महा​शिवरात्रि की तैयारियों का जायजा लेते एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत। स्र
विज्ञापन
खरगूपुर। महाशिवरात्रि पर रविवार को प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर एएसपी (पूर्वी) मनोज रावत ने शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह व परिसर में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती के प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय को निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात थानाध्यक्ष, 25 उपनिरीक्षक, 50 महिला-पुरुष आरक्षी, पीएसी बल तथा सरोवर में गोताखोरों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। मंदिर तक आने वाले मार्गों पर बैरियर व बैरिकेडिंग लगाई गई है। दो व चार पहिया वाहनों के लिए मंदिर से एक किलोमीटर पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें