गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नामांकन पत्र व अन्य आवश्यक प्रपत्र प्रयागराज से मंगाए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलावार तिथियां निर्धारित कर दी हैं। गोंडा से अधिकारी नौ मार्च को प्रयागराज जाकर प्रपत्र प्राप्त करेंगे।
जिले की 1,192 ग्राम पंचायतों में इस बार चुनाव कराया जाना है। पंचायत चुनाव को लेकर शासन स्तर पर भी कवायद शुरू हो चुकी है। आरक्षण निर्धारण के लिए पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन होगा, इसके बाद ग्राम पंचायतवार रैपिड सर्वे कराया जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन पत्र व अन्य जरूरी प्रपत्रों की छपाई प्रयागराज में कराई गई है। वहीं से सभी जिलों को आवश्यकतानुसार आपूर्ति की जाएगी। उप राज्य निर्वाचन आयुक्त शेरी ने प्रपत्र वितरण के लिए जिलावार तिथियां तय की हैं। इधर मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया भी चल रही है। वहीं, डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।